कानपुर। कल्यानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को कोचिंग पढ़कर घर वापस लौट रहे छात्रों की बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद छात्र बाइक के साथ कई मीटर दूर तक घसिटते चले गये। घटना के बाद दोनों छात्र कई घंटे तक सड़क पर इलाज के लिए तड़पते रहे। घंटों के बाद पहंुची पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार को देते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर उपचार के दौरान डाक्टरों ने दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र के बम्बा रोड निवासी यशपाल ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक व पड़ोसी अवधेश तिवारी का बेटा रामजीत तिवारी आज सुबह कोचिंग पढ़ने गये थे। करीब 12 बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। आवास विकास स्टार्क वल्र्ड के पास पहंुचे ही थे कि बाइक पर अपना अन्यत्रिंत खोकर छात्र डिवाइडर से टकरा गये। टकराते ही छात्र बाइक लेकर करीब 20 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए चले गये। दर्दनाक हादसा देखकर लोगों के हाथ पैर फूल गए। लेकिन किसी कि भी ये हिम्मत नहीं हुई कि घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाये। उधर से आये वृद्ध ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर कल्यानपुर संतोष कुमार सिंह हमराह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहंुचे। पुलिस ने घायलों की पहचान की और घटना की जानकारी परिवार को देते हुए हैलट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इधर घरवालें भी अस्पताल पहंुच गये। वहीं इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस जांच में यह पता चला है कि मृतक बाइक बहुत तेज चला रहे थे। चालक द्वारा बाइक पर अन्यत्रिंत खोने के चलते यह हादसा हुआ है।