कानपुर। घाटमपुर कोतवाली अंतर्गत पारस गांव के पास पुराने टायरों को गला कर केमिकल तैयार करने वाली फैक्ट्री का ब्वायलर फटने से तीन मज़दूर गम्भीर रूप से झुलस गए। झुलसे मज़दूरों को फैक्ट्री मालिक गुपचुप तरीके से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाए जहाँ से उन्हें शिला अस्ताल रेफर कर दिया गया। राज केमिकल्स के नाम से टायरों को गला कर कोई केमिकल बनाने वाली कंपनी में रोज़ की तरह मज़दूर काम कर रहे थे जिसमे दुर्गेश अनिल व पुष्कर ब्वायलर के नज़दीक खड़े होकर काम में जुटे थे तभी ब्वायलर के अंदर से आग का भभका निकला जिससे तीनों मज़दूर बुरी तरह जल गए। मज़दूरों के जलते ही वह चीख पुकार मच गयी और घायल दर्द से तड़पने लगे। घायलों को फैक्ट्री मालिक राज तुरंत अपनी गाड़ी में घायलों को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। बुरी तरह से झुलसे मज़दूरों को डाकटरों ने उर्सला अस्पताल भेज दिया जहाँ दुर्गेश और पुष्कर की हालत नाज़ुक होने पर हैलेट के आधुनिक बर्न वार्ड में रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर घाटमपुर कोतवाली इन्स्पेक्टर अशोक कुमार पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि ब्वायलर पुराना था जिसके चलते हादसा होगया आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्हों ने कहा की फिलहाल मदूरों की जान बचाना आवश्यक है। जांच की जारही है।
