कानपुर।30 मार्च सपा के संस्थापक सदस्य रहे जनेश्वर मिश्रा की बेटी व राज्य मंत्री मीना तिवारी ने कहा कि 2017 विधान सभा चुनाव समाजवादी पार्टी ही जेते गी । जिसमें महिलाओं की भागीदारीइस बार अधिक बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा मिल रही है जिससे महिलाओं का सपा की तरफ रुझान बढ़ता जा रहा है।
राज्य मंत्री मीना तिवारी जाजमऊ के ताड़बगिया इलाके का दौरा करने आई हुई थी। यहां की समस्याओं को देखते हुए उन्हों ने कहा कि जल्द ही सड़कें व पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। क्षेत्रीयलोगों ने मंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सपा सरकार ने जितना काम किया है उतना काम पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी नहीं किया। महिलाओं की सुरक्षा केलिए 1090 टोल फ्री नंबर चालू किया गया जिससे महिलाओं को बहुत सहूलियत मिल रही है। इसी तरह गर्भवती महिलाओं के लिए 102 एम्बुलेंस बहुत कारगर साबित हो रही है। जिससे महिलाओं कासपा पार्टी से लगाव बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए इस बार विधान सभा चुनाव में उनकी भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इस अवसर मो. रिजवान नीलेश कुमार वर्मा मो. रेहान नावेद खान इशरतजहां परवीन गोविन्द यादव मो साकिब आदि मौजूद रहें।