लखनऊ/ snn मिशन २०१७ की चुनावी तैयारी को अंजाम देने के लिए समाजवादी पार्टी ने मंत्री मंडल में फेर बदल की संभावना जताई है /सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बार बार आचरणों में सुधार लाने के निर्देशों के बाद भी मंत्रियों पर कोई असर पड़ता न देख अब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद ही पहल करते हुए बिहार चुनाव के बाद और दीपावली के पूर्व अपने मंत्री मंडल में फेर बदल की संभावना जताई है ,वर्तमान में कबिनेट के २६,और स्वतंत्र प्रभार के ४ व २४ राज्य मंत्री शामिल हैं / समाजवादी पार्टी के विधायकों की संख्या के अनुपात से ५९ मंत्री बनाए जा सकते हैं /इसके पूर्व अखिलेश यादव ने १७ जून २०१४ को एक राज्य मंत्री को बर्खास्त करने के बाद ११ मंत्रियों के विभागों में फेर बदल किया था बावजूद इसके मंत्रियों की कार्यशैली में कोई सुधर न आता देख अखिलेश सरकार को यह फैसला लेना पड़ रहा है हालांकि सपा मुखिया ने अनेक बार सार्वजनिक मंचों से मंत्रियों की कारगुजारियों का हवाला देते हुए इनमे सुधार लाने की आवश्यकता पर जोर दिया था जिस पर स्वम् मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया लेकिन पंचायती चुनाव के चलते फेर बदल की पहल नही की / पार्टी के नजदीकी सूत्रों का दावा है की नई मंत्रियों में जिन नामो पर विशेष रूप से चर्चा हो रही है उनमे अशोक बाजपाई का नाम सब से अव्वल है जब की अरविन्द सिंह गोप को स्वतंत्र प्रभार से मुक्त कर कैबिनेट में जगह दिए जाने की प्रबल संभावना है /सूत्रों का यह भी कहना है कि सरकार अपने नए मंत्रिमंडल में कुछ महिलाओं और अति पिछड़ी जातियों को भी प्रतिनिधित्व सौंप सकती है/ राजधानी में कल मुख्यमंत्री के इस आशय के बयान के बाद से समाजवादी पार्टी के विधायकों में सरगर्मी बढ़ गयी है और सभी अपने आकाओं का दामन थाम कर मंत्री मंडल में अपना स्थान पाने के जुगाड़ में लग गए हैं देखना है की दीपावली का त्यौहार किसके लिए खुशियों की सौगात लेकर आता है और कितने चेहरों को मुरझा सकता है?