08-06-2013 :- राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा गम्भीर रूप से बीमार हैं। कुछ साल पहले उन्हें जिस कैंसर ने अपनी चपेट में लिया था, वह फिर से लौट आया है। चोपड़ा का कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्रियंका के दोस्तों ने कहा है कि चोपड़ा की हालत बेहद गम्भीर है।अपने पिता की हालत को लेकर प्रियंका काफी चिंतित हैं। उन्होंने इसे देखते हुए मुक्केबाज मेरीकॉम के जीवन पर बन रही उमंग कुमार की फिल्म के लिए रिहर्सल रोक दिया है।
बीते सप्ताह जब प्रियंका के पिता की हालत गम्भीर हुई थी, तब तक वह सामान्य दिनों की तरह काम कर रही थीं। जो लोग उनके बेहद करीब हैं, सिर्फ वही जानते हैं कि वह किस तरह के मानसिक हालात से गुजर रही हैं।
प्रियंका के पिता की 2005 में भी तबीयत खराब हुई थी। उस समय वह रोहन सिप्पी की फिल्म ‘ब्लफमास्टर’ की शूटिंग कर रही थीं। उस समय भी प्रियंका ने अपने दुख को जाहिर नहीं होने दिया था।
