कानपुर/युग दधिची अभियान के अंतर्गत आज भ्रूण ह्त्या के विरोध व अमर शहीदों की याद में आज सामजिक वर्जनाओं को तोड़ कर शहर की बेटियों ने सरसैया घाट में गंगा नदी पर पिंड दान कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजली अर्पित की /कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर पंडित जगत वीर सिंह ने किया /इन्हों ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक बदलाव की दिशा में महिलाओं द्वारा की गयी यह पहल समूचे देश के लिए एक मिसाल है ,उन्हों ने आगे कहा की वैदिक काल में महिलाओं को धार्मिक कर्मकांड व तर्पण का अधिकार था लेकिन बदले सामाजिक परिवेश ने उन्हें अपने इस दायित्व से वंचित कर दिया था /महापौर ने महिलाओं की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था का यह अभियान भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा /इस मौके पर केए दुबे पद्मेश ,विजय पाण्डेय ,शेष नारायण त्रिवेदी ,डाक्टर आरती लाल चंदानी ,माधवी लता सेंगर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे /कार्यक्रम का संचालन अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने किया /