कानपुर। बजरिया में दिनदहाड़े बाइक से आये बदमाशों ने फिल्मी स्टाईल से एक युवक पर चाकूओं से कई वार कर गंभीर घायल कर दिया। बदमाशों द्वारा दी जा रहे वारदातों को देखकर लोग घबरा गये और सभी इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी पर पहंुची पुलिस को देखकर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बजरिया थानाक्षेत्र स्थित कंघी मोहाल निवासी नसीम अख्तर सुबह सीसामऊ बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गये थे। उनके साथ साढ़ू आफताब भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि नसीम जब सब्जी खरीद रहे थे। तभी बाइक से आये बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकूओं से वार कर दिया। जिससे नसीम लहुलूहान होकर सड़क पर गिर पड़े। यह देखकर इलाके में सनसनी फैल गयी। दिनदहाड़े बदमाशों के आंतक की डर से दुकाने बंद करके लोग भागने लगे। सूचना पर पहंुची बजरिया पुलिस को देखकर सभी बदमाश बाइक से भाग निकले। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और बयान दर्ज कर लिया। एसओ अनिल कुमार यादव का कहना है कि घायल युवक से बयान लेकर फरार बदमाशांे की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।