कानपुर । snn महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू जयन्ती व स्व0 इन्दिरा गांधी जयन्ती पर नेहरू इन्दिरा स्मृति सप्ताह के अनतर्गत नेहरू संदेश पदयात्रा का आयोजन किया जो मेस्टन रोड इंदिरा गांधी प्रतिमा से प्रारम्भ हुई जिसमें भारी तादात में कांग्रेसी व समर्थक शामिल रहे। इस दैरान पं0 नेहरू का संदेश विकसित राष्ट बनेगा दिेश, नेहरू का सम्मान रहेगा विकसित हिन्दुस्तान रहेगा आदि लगाये गये। यह पदयात्रा मूलगंज चैराहा, अनवर गंज, दरियाबादी चैक, लाटूश रोड, कुलीबाजार, कोपर गंज चैरहा व कलेक्टरगंज बाजार होते हुए घण्टाघर में स्थापित नेहरू प्रतिमा पर सभा के रूप में बदल गयी। इस अवसर पर पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि नेहरू ने आजादी के आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभाई तथा उनके योगदान को अतुलनीय बताया। श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा की आज भारत में जो भी विकास का माडल लोग देख रहे हैं उसके जनक जवाहर लाल नेहरु ही थे /पदयात्रा में संजय शाह, पवन गुप्ता, केके तिवारी, अरूण अहिरवार, नरेश त्रिपाठी, जयश्ंाकर गुप्ता, रितेश यादव, संजीव दरियावादी, भूधर नारायण मिश्रा, महेश दीक्षित, पवन दीक्षित, मुन्ना खां, संजय श्रीवास्तव, फिरदौस अजहर, विनोद सोनकर, लाला भाई आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
