19.102013. kanpur. उद्योग नगरी कानपुर की सरज़मीन से आज भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली में भगवा परचम लहराने का संकल्प लिया। बी जे पी द्वारा नरेन्द्र मोदी को प्रधान मंत्री का उम्मीदवार घोषित करने के बाद मोदी की उत्तर प्रदेश में ये पहली रैली थी। इस रैली को विजय शंखनाद रैली का नाम दिया गया था जिसमे मोदी की ललकार सुनने के लिए भाजपा की स्थानीय इकाई सहित प्रदेश स्तर से ज़ोरदार प्रयास किया जा रहे थे। कल्यानपुर इलाके के बुद्धा पार्क के सामने बड़े मैदान में ज़बरदस्त इंतजामात किये गए थे। रैली को सफल बनाने के लिए महीनो से तयारियां चल रही थी मगर स्थानीय नेताओं की गुटबाजी के चलते शहरी क्षेत्रो से लोगो की संख्या कम नज़र आई। वहीँ कानपूर के आसपास के जिलों से आई भीड़ ने रैली में जान फूकी।

कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक लाने के लिए सैकड़ो बसों और ट्रकों को लगाया गया था। नरेन्द्र भाई मोदी को यू तो ढाई बजे आना था मगर लोगों की भीड़ सवेरे से ही जुटना गई थी सभी लोग करीब से अपने नेता को देखना चाहते थे। आयोजकों ने भी काफी संख्या में टी वी स्क्रीन लगा कर मोदी को करीब से देखने का अवसर दिया। दोपहर एक बजे से ही स्थानीय नेताओं ने अपने भाषण शुरू कर दिए। वहीँ रैली में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर परदेश कल्याण सिंह ने केंद्र की यू पी ए सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा की ये सरकार घोटालों की जननी है और भ्रष्टाचार इसकी सबसे बड़ी पहचान है। कल्याण ने उत्तरप्रदेश सरकार मर हुए दंगों पर सवाल उठाए। वहीँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मनमोहन सरकार को राष्ट्रपति द्वारा तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। राजनाथ ने कहा की देश के सबसे बड़े कोयला घोटाले की कालिख प्रधानमत्री के दामन पर भी लगी है.
इस अवसर पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने रैली में आये लोगों से आह्वान किया की वे इस बार नरेद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये ताके देश को भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों से मुक्ति मिल सके।
इस बीच जैसे ही नरेन्द्र मोदी की मंच पर एंट्री हुई पूरा रैली स्थल नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद,जय श्री राम के नारों से गूँज उठा। मोदी ने भी हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया।
रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने भी केंद्र सरकार को ही अपना निशाना बनाया और कहा की आगामी लोकसभा चुनाव के बाद देश पर विकास करने वाली भाजपा का राज हो गा। मोदी ने कहा की बस कुछ महीनो के बाद देश की सूरत बदल जाये गी हर तरफ खुशहाली का राज हो गा और भ्रष्टाचारी अंधेरों में गुम हो जाएँ गे।
