कानपुर/ snn अब गरीब भी अपने यहां सम्पन्न होने वाले शादी समारोह अच्छे और सस्ते गेस्ट हाउस में करा सकेंगे। शहर के गेस्ट हाउसो का किराया इतना अधिक है कि गरीब व्यक्ति केवल गेस्ट हाउस के बारे में सोंच ही रहता है। लेकिन अब नगर निगम द्वारा गरीबों के लिए सस्ते दरों पर गेस्ट हाउस उपलब्ध कराये जायेंगे जिसके लिए शहर के कई वार्डो में निगम बारातशालाएं बनवा रहा है साथ ही कई गेस्ट हाउस तैयार भी हो चुके है। बताया जाता है कि इन नये बने गेस्ट हाउस का किराया भी काफी कम है।
सुविधाओं के नाम पर लाखों रू0 ऐठने ंवाले शहर के बडे गेस्ट हाउस आम नागरिकों की पकड से दूर थे और गरीब के लिए इन गेस्ट हाउस मंे शादी समारोह एक सपने की ही तरह था। इस व्यथा को संज्ञान में लेते हुऐ मध्यम वर्ग के लेागों के लिए नगर निगम द्वारा बरातशालाओं का निर्माण कराया गया है जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। शहर में दो स्थानों पर यह बरातशाला बनाई जा चुकी है जिसमें नेहरू नगर व प्रेम नगर शामिल है। बताया जाता है कि इन नये बने गेस्ट हाउस किराया भी मात्र पांच हजार रूपया निर्धारित किया गया है। दबौली, दलेलपुरवा, घाऊखेडा, गुजैनी आदि स्थानों पर भी गेस्ट हाउस निर्माण का कार्य किया जा रहा है और जल्द ये नये गेस्ट हाउस भी जनता के लिए तैयार हो जायेंगे।