पटना, बिहार की कैमूर जनपद में चुनाव मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर विरोधियों ने सीधा निशाना साध लिया है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार का कहना है कि मोदी की इस रैली से प्रथम चरण का चुनाव क्षेत्र प्रभावित होगा। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयोग से मोदी की रैली के सीधे प्रसारण पर भी रोक लगाने की मांग की है। भगुआ मैदान में होने वाली इस रैली के लिए पहले जिला प्रशासन ने इसपर अनुमति देने से इंकार कर दिया था। लेकिन इसपीजी हरी झंडी मिलने के बाद आयोग ने रैली के लिए अपनी अनुमति प्रदान कर दी थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय का कहना है कि कैमूर के जिलाधिकारी देवेंश सेहरा की मनमानी के चलते रैली की तैयारियों में देरी हुई है। बाबजूद इसके लोगो में मोदी को सुनने के लिए उत्साह बरकरार है। उनका यह भी कहना है कि कैसूर के डीएम पहले भी अनेक मामलों में विवादित रहे है। जिन्हें मुख्यमंत्री नितीश कुमार का खास आदमी बताया जाता है।