20-07-2013,सरधना (मेरठ)। खिर्वा जलालपुर में मस्जिद के चंदे को लेकर शुक्रवार दोपहर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। आधे घंटे से अधिक समय तक 100 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। वहां जानकारी पाकर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों ने कई राउंड फायर किए। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
खिर्वा गांव में शुक्रवार दोपहर शकील पुत्र यामीन मस्जिद कमेटी के सदस्यों के साथ चंदा एकत्र कर रहा था। इसी दौरान शकील की जिशान पुत्र इकराम पक्ष से कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के बाद मामला संघर्ष तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन लोग पीछे नहीं हटे। पुलिस के सामने भी आधे घंटे से ज्यादा तक दोनों पक्षों के बीच 100 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इस बीच लाठी-डंडों और पत्थर से शकील पक्ष से शकील, मेहरबान पुत्र सुक्खा, इस्लाम पुत्र नुरू और जिशान पक्ष से जिशान, राजे पुत्र इस्लाम, दिलशाद पुत्र संगीत, जिशान और राशिद आदि घायल हो गए। वहीं संघर्ष में शामिल लोगों के साथ ही कई राहगीरों को भी छर्रे लगे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत चिंताजनक बताई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
बंद हो गए दरवाजे
खिर्वा में संघर्ष के साथ गोलीबारी और पथराव शुरू हुआ तो लोगोें ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिये। वहीं गांव में मार्ग से होकर गुजर रहे लोगों ने आसपास के घरों में दुबकर जान बचाई। एक बार तो पुलिस के भी पैर उखड़ गए, लेकिन ग्रामीणों की मदद से काफी देर बाद दोनों पक्षों को शांत करने में सफलता मिली। Report :- Sanjay Thakur

SARE UTTAR PRDESH ME AB SIRF GHUNDO KA HI RAAJ CHAL RAHA HAI .