abu obaida आज सलमान खान को देश का बच्चा बच्चा जानता है। वो सलमान खान जो फ़िल्मी पर्दे का झूठा नायक है। उसकी एक झलक पाने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ती है। उस नचनिये सलमान को मीडिया अपनी सुर्ख़ियों में सारा दिन ज़िंदा रखता है। मगर क्या आप देश के असली हीरो सलमान खान को जानते हैं ?अरे वही सलमान जो कानपुर में पला बढ़ा और देश की सेवा का जज़्बा दिल में लिए भारतीय सेना में भर्ती हुआ।मेजर रैंक का अधिकारी बना कुछ दिन सीमाओं की रक्षा की और २००५ में सीने पर गोलियों के निशान सजाकर तिरंगे में लिपटा घर वापस आ गया।बस इतनी सी कहानी है उस सलमान खान की जिसका आज शहीदी दिवस है जी हाँ ७ मई। …. कुछ लोगों को याद है। उन्हें याद है जो देश के असली वीरों को चाहते हैं।शर्म आती है उस मीडिया पर जो किसी अमीर का कुत्ता खो जाने पर दिन भर भोंकती चिल्लाती है मगर देश के शहीदों को याद करने में उसकी आवाज़ को लकवा मार जाता है। खैर छोड़िये जाने भी दीजिये एक फौजी ही तो मारा {शहीद}था आज के दिन कोई फिल्म का हीरो थोड़ी जो सारा दिन खबरचलाई जाये। हाँ तो मै बताना चाह रहा था की आज कानपुर में जन्मे देश के वीर सपूत मेजर सलमान खान का शहीदी दिवस है जिसे झकर कटी बस अड्डे के सभागार में स्वतंत्रता सेनानी परम आदरणीय तेज सिंह जी की मौजूदगी में बड़ी सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन झकरकटी बस अड्डे के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजेश सिंह द्वारा किया गया।इस गौरव पूर्ण आयोजन में समाजसेवी अजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरआत मेजर सलमान के चित्र को पुष्पांजलि दे कर की गई तदोपरांत शहीद के पिता श्री मुश्ताक़ खान का सम्मान हुआ। इस मौके परस्वतंत्रता सेनानी परम आदरणीय तेज सिंह जी ने कहा की युवाओं में देशभक्ति का जज़्बा भरने की लिए निरंतर प्रयास होने चाहिए। हमारी नई पीढ़ी को शहीदों का इतिहास और क़ुर्बानियाँ याद दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की के मेजर सलमान की प्रतिमा और जीवन लेखनी को बस अड्डे पर लगाया जाए।कार्यक्रम में श्री गणेश तिवारी, राघव त्रिपाठी, प्रवीण मिश्र, संदीप शर्मा, अंजनी बाजपेयी, परवेज सहित तमाम गणमान्य शहरी मौजूद रहे।
सभी ने अमर शहीद के जीवन से प्रेरणा लेने और देश के प्रति समर्पण की शपथ ली
……………………. जय हिन्द
