Review Overview
21.04.2015. सोनीपत/पानीपत। सोनीपत के राई स्पोर्टस स्कूल में मंगलवार को हरियाणा सरकार ने योगगुरू बाबा रामदेव का अभिनंदन किया। उन्हें प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाना था, लेकिन रामदेव ने इसे लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह सम्मान वापिस करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमारे हैं, सरकार हमारी है, हरियाणा के सीएम हमारे हैं। तो बाबा को बाबा ही रहने दो कैबिनेट मंत्री का पद नहीं चाहिए।
हरियाणा में योग व आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे।
Related
बाबा रामदेव को हरियाणा का ब्रांड एंबेसडर बनाने का जदयू ने किया विरोध
रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों जोरों पर
खेल स्कूल राई में होगा योग गुरु बाबा रामदेव का सम्मान समारोह
कुछ दिन पहले हरियाणा सरकार ने बाबा रामदेव को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा की थी। इस पर विपक्ष ने भी सत्ता पक्ष पर निशाना साधा था। विवाद बढ़ता देख अब रामदेव ने इसे लेने से इनकार कर दिया है।