मैनपुरी,snn विगत दिनो गौ हत्या केे मामले को लेकर मैनपुरी में हुए दंगों का सच अब धीरे धीरे जनता के बीच आने लगा है। हैरत की बात यह है कि दंगें में जिन लोगों को पुलिस ने दोषी पाया है वह सभी सपा व भाजपा नेताओं के रिश्तेदार है। सीओ करहल दिलीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वीडियों रिकांर्डिग व खुफिया से मिली जानकारी के आधार पर अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें अवनीश नामक व्यक्ति भाजपा का सभासद है। जबकि टीटू यादव नगर पालिका अध्यक्ष, एसके यादव का भाई है। गिरफ्तार लोगों में भाजपा के ब्लाक प्रमुख राकेश चंदेल भी शामिल है। चंदेल की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।। जिन्हें पुलिस ने लठियाकर खदेड़ दिया।