कानपुर। कल्याणपुर व्यापार मण्डल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आशा देवी मंदिर प्रांगण में समाज सेवा करने वाली कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए भाजपा महामंत्री उत्तरप्रदेश स्वतंत्र देव सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। स्वतंत्र देव सिंह ने लगभग एक दर्जन महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट किये।इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी मातृशक्ति देश की आधी आबादी है और आज मर्दों से किसी भी तरह कम नहीं।वह सीमाओं पर बन्दूक लेकर सुरक्षा करने के साथ खेल के मैदानों व बैंकों तक में अपनी भागीदारी और ज़िमेदारी निभा रही हैं।वह दिन चले गए जब महिलाओं को घरों में चूल्हा चौका तक ही सीमित रखा जाता था। उन्हों ने कहा कि है आज भारत की नारी पूरे विश्व में अपनी सेवाओं से देश का नाम रौशन कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वतंत्र देव सिंह ने महिलाओं को किया सम्मानित
बीजेपी कानपुर नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि आज की नारी रिक्शा चलाने से लेकर हवाई जहाज़ तक उड़ा रही है।उन्हों ने कहा कि आज हर सरकारी व निजी संस्थानों में बहनों को काम करते देखा जा सकता है।सम्मान समारोह के बाद माँ काली व दुर्गा का नृत्य पेश किया गया।इस अवसर पर राजेंद्र पटेल ,दीपक सिंह ,राजेश सेंगर ,जय शंकर रावत आदि मौजूद थे।
Very good news…..its awesome