कल्याणपुर थाने से दो हज़ार के इनामी बदमाश मनोज उर्फ़ हक्क्ल और उसके चार साथियों को आज क़िदवई नगर पुलिस ने चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मनोज हक्क्ल काफी समय से नवबस्ता ,क़िदवई नगर और कल्याणपुर क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरोह के पास से गुड्डी शर्मा के घर से २५ मार्च २०१५ को चुराया गया सामन बरामद हुआ है जिसमे एल सी डी टीवी ,सोने चांदी के आभूषण व् अन्य क़ीमती घरेलु सामान शामिल है। एस एस पी शलभ माथुर ने पत्रकार वार्ता में बताया की गिरोह के सरग़ना मनोज हक्क्ल पर कल्याणपुर थाने से दो हज़ार का इनाम घोषित था और उस पर जूही ,क़िदवई नगर आदि थानो में एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह ने पूछताछ में कई चोरी की वारदातों को क़ुबूल किया है।
