थाना अनवर गंज के लाटूश रोड पर आज दोपहर दो गुटों के झगडे में जम कर गोलियां चलीं गोली लगने से एक ही गुट के दो युवक घायल हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,घायलों में एक की हालत नाज़ुक है।भीड़ भाड़ वाले संवेदनशील लाटूश रोड पर गोलियां चलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। घायलों की तरफ से किसी के खिलाफ तहरीर अभी तक नहीं दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार घायलों की हालत ऐसी नहीं है की उनसे पूछताछ की जाये हालत सही होने पर जानकारी की जाये गी।