कानपुर। आईपीएल मैच की वीआईपी लिस्ट एक और वीआईपी का नाम उस समय जुड़ गया जब केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से शहर भाजपा कार्यालय में पत्र आया। जिसमें ग्रीनपार्क स्टेडियम में हो रहे आईपीएल मैच देखने के लिए वित्त मंत्री के आने की जानकारी दी गई। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे। तो वहीं प्रशासन भी सुरक्षा को देखते हुए खाका खीचना शुरू कर दिया।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 19 व 21 मई को आईपीएल मैच होने जा रहे है जिसके चलते जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन इन दिनों तैयारियों में जुटा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि अन्तिम आईपीएल मैच में प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव आ रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन के हाथ-पाव फूले हुए है और रोजना स्टेडियम में आलाधिकारियों की बैठके हो रही है। इस संभावना के बीच शनिवार को दोपहर केन्द्रीय वित्त मंत्रालय का पत्र भाजपा जिला इकाई कार्यालय पर आ गया। जिसमें जानकारी दी गई कि वित्त मंत्री अरूण जेटली 21 मई को होने वाले आईपीएल मैच को देखने आ रहे है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। तो वहीं जिला प्रशासन की परेशानियां और बढ़ गई। हालांकि अभी प्रशासन के पास अधिकारिक सूचना नहीं है। लेकिन भाजपा संगठन द्वारा दी गई जानकारी के बाद डीएम कौशलराज शर्मा ने स्टेडियम में आलाधिकारियों के साथ बैठक कर पेंच कसते नजर आए। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि वित्त मंत्रालय का पत्र अभी हमारे पास नहीं आया है सूचना के आधार पर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि मैच को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केन्द्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री के आने की अधिकारिक सूचना के बाद सुरक्षा की व्यवस्था और कड़ी कर दी जाएगी। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बी.डी. राय ने बताया कि वित्त मंत्री 21 मई को अपराहन दो बहे हवाई जहाज द्वारा आएंगें। जिसके बाद आईपीएल मैच देखने जाएंगे। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री शहर में दो दिन तक रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगें।
संगठन में भरेगें जोश
प्रदेश में विधान सभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन की सभी खामियों को दूर करना चाहती है। जिसके चलते केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली शहर में दो दिनों तक रहकर संगठन में जोश भरेगें। सूत्रों के अनुसार जनपद के आस-पास जिला इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ वित्त मंत्री बैठक कर सकते हैं।
महाना के मिशन 2017 में होगें उपस्थित
जनपद में भाजपा के एकमात्र विधायक सतीश महाना जिन्होंने लगातार छह बार जीत दर्ज की है। विधायक के कार्यक्रम जनसेवा के 25 वर्ष, मिशन 2017 में वित्त मंत्री अरूण जेटली 22 मई को प्रातः नौ बजे शिरकत करेंगें। बताते चलें कि महाना छावनी विधानसभा से पांच बार व छठवीं बार महाराजपुर सीट से विजयी हुए हैं।