abu obaida 98380 33331 लखनऊ, लोेकसभा चुुनाव में भारी पराजय के बाद भी कांग्रेस के लोग आपसी गुटबाजी से बाज नही आ रहेेे हैै। शायद यहीं कारण है कि अनेक मुुददो पर घिरी कांग्रेस केंद्र्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ खुद कोे सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमत रखे हुए है।।। भूमिअधिग्रहण कानून के मुुुुुुददे पर भी अपनी जीत केे बाद वह इसका श्रेेय जनता के बीच नहीं ले जा पाई। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी नेे काग्रेसियों के लचीले पन का कारण जानने की कोेशिश की तो उन्हें पता चला कि यह खुद काग्रेस केे भीतर होे रही उठापठक का परिणाम है।।।, आपसी रार में उलझी कांग्रेस के अंदर पनप रहे असंतोेष को दूर करने के लिए पिछले 21 सितम्बर को मथुुरा में एक बैठक आयोजित की गई थी जिसका कोई सार्थक नजीता न निकलता देख कांग्रेस के केन्द्रीय वह राज्य नेृतत्व को सकते में डाल दिया, कांग्रेस के केन्द्रीय नेेतृत्व के सामने उस समय और भी बड़ी विडम्बना तब नजर आई जब लखनऊ में आयोजित हुए सदभावना मार्च को लेकर खुद काग्रेस केे नेता नदारत दिखाई दिए, हाई कमान की नाराजगी को भापते ही अब प्रदेश के कांग्रेसी नेेता बनारस से कांग्रेस विधायक अजय राय की गिरफ्तारी एवं उनपर लगाई गई रासुुका के मुददे पर सड़कों पर उतर कर बीस अक्टूबर को राजभवन मार्च का ऐलान किया है, यह जानकारी कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी व चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने यह घोषणा लखनऊ में की।, इसी के साथ पूर्व केंन्द्र्रीय कोेयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल नेे भी स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द से वाराणसी में मुलाकात कर न सिर्फ पूरे प्रकरण की जानकारी ली बल्कि राय की गिरफ्तारी को लेकर बनारस की जनता की नब्ज को टटोलने का भी काम किया।, जायसवाल ने जब बनारस दौरे का पूरा विवरण केन्द्रीय नेतृत्व की जानकारी को सौपा तो सोनिया ने प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व प्रदेश प्रभारी मधुसूधन मिस्त्री को आडेे हाथोे लेते हुए कहा कि 20 अक्टूबर के कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोई हीलाहवाली नहीं होेनी चाहिए। , हाई कमान का निर्देश पाते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आज लखनऊ मुख्यालय में बैठक हुई जिसमें यह जिम्मेदारी सभी अलग अलग नेताओं को सौंपी गई कि वह अपने सम्भागीय क्षेत्रों से अधिक से अधिक कांग्रेसियों की भीड़ एकत्र करना सुनिश्चत करे , प्रदेश स्तर के इस फैसले के बाद प्रदेश के सभी दिग्गज कांग्रेसियों ने 20 अक्टूबर के कार्यक्रम को संगठन की प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए आज से ही इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैै। देखना है कि कांग्रेस की यह एक जुटता आने वाले कितने दिनों तक इसी तरह सलामत रहेगी।, पद्रेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में मधुसूदन मिस्त्री , निर्मल् खत्री जुबैर खान, नसीब सिंह , प्रकाश जोशी डा.पीएल पुनिया, डाॅ संजय सिंह, प्रदीप माथुर, नसीब पठान, व कानपुर से कांग्रेस के विधायक अजय कपूर भी शामिल थे ,