कानपुर।snn. abu obaida मध्यप्रदेश के खूनी व्यापम घोटाले की सी बी आई द्वारा जांच शुरू किये जाने के बावजूद कांग्रेस मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हटाने की मांग कर रही है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने आज नयागंज दाल मंडी में शिवराज सिंह चौहान की मुखालफत में धरना दिया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित धरने में अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा की आधा सैकड़ा मौतों के बाद सी बी आई जांच शुरू हुई है मगर शिवराज सिंह चौहान के गद्दी पर रहते निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं ,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जाँच को प्रभावित कर सकते हैं इस लिए उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस मामले में नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर हैरत जताते हुए श्रीप्रकाश ने कहा की छोटे से छोटे मुद्दे पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले मोदी जी का चुप रहना व्यापम घोटाले पर मौन सहमति है।उन्हों ने सवाल किया की क्या सब के सब आरोपियों के मरने के बाद ही वो अपनी चुप्पी तोड़ें गे ?

कानपुर। कांग्रेस ने की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाने की मांग।
वहीँ कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने अपने सम्बोधन में यूप्री सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की मुख्यमंत्री को प्रदेश में लूटमार ,अपराध और गुंडा गर्दी दिखाई नहीं देरही। उनकी सरकार में अफसरों को धमकाया जा रहा है। हाल ही में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा आई पी एस अमिताभ ठाकुर को फ़ोन पर धमकी देने वाले मामले को याद दिलाते हुए कहा गया की जब पार्टी के ज़िम्मेदार अपराधियों की हौसला अफ़ज़ाई करें गे और अफसरों को धमकाएं गे तो राज्य में क़ानून व्यवस्था कैसे चल पाये गी ?धरने का संचालन अतहर नईम ने किया।