कानपुर में ईद की नमाज़ के लिए प्रशासन ने ज़ोरदार त्यारियां की थीं। किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए भारी सुरक्षा बालों की तैनाती के साथ इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के ज़रिये बड़ी ईद गाह के चप्पे चप्पे पर नज़र राखी गयी।ईदगाह प्रबंधन की ओर से नमाज़ी को झोले या पालीथीन लाने की सख्त मनाही पोस्टरों के माध्यम से की गई थी। दो दिन पूर्व ही ईदगाह परिसर और बाहर सैकड़ों सीसी टीवी कैमरे लगाए गए थे जिनका कंट्रोल सीधे पुलिस अधिारियो के पास था। रात ही से ईद गाह के चारों तरफ पुलिस का पहरा लगाने के साथ आस पास की ऊंची इमारतों पर सुरक्षा कर्मी दूरबीन से सारी गतिविधि को देख रहे थे। नमाज़ शुरू होने का समय सुबह ९ बजे था जिस के चलते ईदगाह की ओर जाने वाले सभी वाहनों को पूर्व निर्धारित रास्तों पर मोड़ा गया। केवल पैदल जाने वालीं को ही छूट थी। रुट डाइवर्ट का चार्ट कल ही ट्राफिक पुलिस ने मीडिआ के माध्यम से जारी कर दिया था। इस से पहले पुलिस ने जानवरों को उनके बाड़े में बंद करने की हिदायत दी थी।वहीँ आवारा जानवरों को ईद गाह से दूर रखने के लिए नगर निगम का कैटिल कैचिंग दस्ता भी सक्रीय था।
