कानपुर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी अपने संगठनात्मक ढाँचे को बूथ स्तर तक चुस्त-दुरूस्त करके ही चुनाव में जाना चाहती है। इसको देखते हुए गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर उत्तर के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि कानपुर में बहुत जल्द ही बूथ स्तर तक समीक्षा करके संगठन को मजबूत कर लिया जाए। इसकी समय-समय पर समीक्षा भी करने की उन्होंने बात कही। महानगर अध्यक्ष ने बूथों की समीक्षा को लेकर दो बार से लगातार कौशलपुरी के मंडल अध्यक्ष रह चुके वीरेश कुमार त्रिपाठी कानपुर उत्तर जिले का बूथ समिति प्रमुख मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर सुनील बजाज, सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, दीपक ंिसह, अजय प्रताप वर्मा, अभिनव दीक्षित, अनिल दीक्षित, मनीष दुबे आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
