abu obaida 9838033331 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कानपुर आ रहे अमित शाह महा सम्पर्क अभियान २०१५ की समीक्षा करें गे.इस समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी भाजपा सांसद ,विधायक और जिलाध्यक्ष भाग लें गे .इस अवसर पर केंद्र से कई बड़े नेता भी मौजूद रहें गे ,कुल मिला कर यूपी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की अमित शाह समीक्षा करें गे .कानपुर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम सवेरे ग्यारह बजे से शुरू होगा और शाम ७ बजे तक चले गा इस बीच शाह उत्तर प्रदेश के महा सम्पर्क अभियान २०१५ की समीक्षा करें गे .बता दें की आम चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने पूरे देश में नए सदस्य पार्टी में जोड़ने का महा अभियान छेड़ा था जिसके तहत कई करोड़ नए सदस्य बीजेपी से जोड़ने का दावा किया गया था मैथानी के अनुसार आनलाइन सदस्यता अभियान के तहत केवल कानपुर से चार लाख से अधिक नए सदस्य भाजपा से जुड़े हैं जिनका सत्यापन अमित शाह करें गे.इस सम्मलेन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग ६०० भजपा कार्यकर्ता मौजूद हों गे .
इस कार्यक्रम की त्यारियां कई दिनों से युद्धस्तर पर चल रही हैं ,कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर अशोक नगर चौराहे से होटल के आस पास ज़बरदस्त सजावट की गयी है कई स्वागत द्वार बनाये गए हैं जिन पर अमित शाह और नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें छपी हैं ,मजदूर साफ़ सफाई में लगे हैं तो होटल का स्टाफ भी सम्मेलन कक्ष को सजाने सँवारने में लगा है जिस की देख रेख जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी सहित स्थानीय नेता बड़ी बारीकी से कर रहे हैं .
अमित शाह के प्रोग्राम में सुरक्षा की द्रष्टि से होटल औए आस पास सीसी टीवी कमरे लगा कर बाकायदा कंट्रोल रूम बनाया गया है जिस से हर आने जाने वाले की गति विधि पर नज़र रखी जाए गी .
विवादित होर्डिंग का संज्ञान लिया प्रदेश नेत्रत्व ने
भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष को खुश करने के लिए लगाई गयी होर्डिंग जिसमे अमित शाह को भगवान के रूप में दिखाया है उस पर सुरेन्द्र मैथानी ने कहा की उसका भाजपा से कुछ भी लेना देना नहीं इस होर्डिंग को लगाने वालों के खिलाफ प्रदेश स्तर से करवाई होगी.
हो सकता है अमित शाह का विरोध
अमित शाह के कानपुर आगमन पर विपक्षी पार्टियां विरोध स्वरुप प्रदर्शन कर सकते है .ऐसी उम्मीद लगाईं जारही है की कुछ दल भाजपा नेता को काले झंडे दिखा सकते हैं जिस से टकराव की स्थिति बन सकती है इस पर कानपुर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने साफ़ कहा की बीजेपी कानपुर जिला प्रशासन को इस बाबत चेता चुकी है और सुरक्षा की मांग कर चुकी है अब प्रशासन को देखना है की राष्ट्रिय नेता की सुरक्षा कैसे करे गा .कार्यक्रम के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटना स्थानीय प्रशासन का काम है ,कोई काले झंडे दिखाए या पुतला जलाए उसे रोकना पार्टी का काम नहीं .मैथानी ने कहा की प्रशासन खुद समझदार है .उन्हों ने कहा की लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अगर भावनाएं आहात हुई और लॉएंड आर्डर बिगड़ा तो सारी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी