कानपुर / भारतीय जनता पार्टी जनरल गंज मंडल का कार्यकर्ता परिचय सम्मलेन आज आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सलिल विश्नोई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ/ सम्मलेन में कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार की हर मोर्चे पर विफलता का प्रचार प्रसार प्रारम्भ कर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया /विधायक विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन २०१७ के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की विधानसभा में बीजेपी का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयार रहें क्योंकि जनता अखिलेश सरकार से बुरी तरह ऊब चुकी है और वह भाजपा की ओर बड़ी उम्मीदें लेकर चुनाव का इन्तिज़ार कर रही है/
