कानपुर। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माणी निगम ( एलिम्को) में आज आधुनिक कृत्रिम अंग व टोलफ्री सहायता हितग्राही सेवा का का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटम केंद्रीय मंत्री थावर चंद गेहलोत ने किया। इस अवसर पर कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी व कई भाजपा नेता मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने इस ख़ास मौके पर कई विकलांगों को कृत्रिम अंग तीन पहिया साइकल व हेयरिंगएड उपकरण वितरित किये।उद्घाटन समोरह के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एलिम्को के वैज्ञानिक दिनरात नई नई तकनीकों के ज़रिये उनलोगों के लिए कृत्रिम अंग बनाने का काम करते हैं जो किसी हादसे में अपने शरीर के कीमती अंगों को गंवा देते हैं तय अंग भगवान के दिए अंगों की तरह तो नहीं होते लेकिन इंसान को अपना जीवन जीने के लिए किसी हद तक स्वावलम्बी बना देते हैं। उन्हों ने कहा कि एलिम्को विश्वप्रसिद्ध कम्पनी है जिसके कृत्रिम अंग भारतीय सेना के जवानो सहित दुनिया भर के लाखों सैनिकों के काम आते हैं जो युद्ध में अपने अंग गांवां चुके हैं।
