कानपुर। विधान सभा चुनाव को देखते हुए जेडीयू अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गया है। जिसके चलते रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सरेश निरंजन के निर्देश पर घंटाघर चौराहे पर सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि हाईकमान ने निर्देशित किया है कि महानगर की पांचों विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार सदस्य बनाना है। उन्होंने बताया कि ने चलाया सदस्यता अभियान, पार्टी से जुड़े पांच सौ से अधिक लोगों ने पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है। प्रदेश संगठन मंत्री विनोद पाल ने बताया कि इसी तरह हर विधानसभा क्षेत्रों में कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार की तर्ज पर यहां भी महागठबंधन सेक्युलर पार्टियों का होगा। जिससे भाजपा को आसानी से हराया जा सकेगा। इस अवसर पर शाकिर अली उस्मानी, नसीम अख्तर, रवि तिवारी, राजकिशोर वर्मा, राजकिशोर कुशवाहा, बद्री यादव, राहुल गुप्ता, शोएब मंसूरी, रामपाल सिंह राजकुमार गुप्ता तारा शर्मा एम.के. सचान गीता कटियार श्रीराम यादव आदि मौजूद रहें।
