नवाबगंज उन्नाव।अजगैन थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत भौली में छोटी परड़िया के जंगल में दो लोगो ने जाल लगाकर दो मोरों का शिकार कर डाला। राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने आरोपियों के घेर कर बंधक बना लिया और अजगैन पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने दोनो युवको को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे भौली गांव के मजरे छोटी परड़िया के धने जंगल में विनोद पुत्र लाल एवं बउवा पुत्र छोटई निवासी ग्राम गढ़ी दोनों पहुंचे जहां दोनों ने जगल में जल लगा दिया जिसमें दो मोर फंस गये जिसके बाद दोनो आरोपियों ने मोरो को मौत के घट उतार दिया और एक बोरी में भर कर ले जाने लगे। इस बीच ग्रामीणों को भनक लग गयी कि आरोपियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया है जिस पर उनहे घेर कर पूंछताछ की और तलाशी ली तो ग्रामीणों का शक सही निकला जिस पर इसके बाद अजगैन पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में ले थाने ले आयी।
घटना के बारे में अजगैन थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुंवशी ने बताया कि भौली गांव के जंगल में दो पथरकटा समुदाय के लोगो ने 2 मोर का शिकार किया है। पशु चिकित्सक द्वारा दोनो मोरो का पोस्टमार्टम करने के बाद दफना दिया जायेगा। आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
